🛕 हमारे उद्देश्य
उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निम्न कार्य किये जायेंगेः
• मनुष्य की आत्मिक शान्ति के लिए समय-समय पर यज्ञ, हवन, कथा वाचन आदि करने का प्रयास करना तथा इस हेतु मंदिर, धर्मशालाओं के निर्माण का प्रयास करना।
• राधा-कृष्ण की भक्ति और प्रेम के प्रतीक प्रेम मंदिरों की स्थापना करना तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करना।
• गरीब परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति तथा गरीब लड़कियों के विवाह हेतु उन्हें आर्थिक मदद करने का प्रयास करना।
• दिव्यांगों, अनाथों के संरक्षण हेतु अनाथालय तथा वृध्दों के संरक्षण हेतु वृद्धाश्रम का निर्माण करने का प्रयास करना।
• पौधशालाओं में औषधीय पौधों, वृक्षों को रोपित कर जड़ी-बूटी संरक्षण व संवर्धन का प्रयास करना।
• धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रचार-प्रसार करना। सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण हेतु धार्मिक गतिविधियाँ आयोजित करना।
• स्वास्थ्य, शिक्षा हेतु कार्य करना। ग्रामीण क्षेत्रों में जन-सामान्य के लिए चिकित्सक शिविरों का आयोजन करना। पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करना।
• बच्चों तथा युवाओं के चरित्र निर्माण हेतु कार्य करना।